दिल दिल पाकिस्तान' जान जान पाकिस्तान` गाते हुए आयुष्मान खुराना का 6 साल पुराना वीडियो वायरल, जानें इस Video का पूरा सच्चाई

बॉलीवुड का सुपरस्टार एक्टर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद से एक्टर आयुष्मान खुराना को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। उनका ये वीडियो अब भले ही वायरल हो रहा है, लेकिन ये वीडियो 6 साल पुराना है।

बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो तेजी से सोशल मिडिया और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अयुष्मान खुराना एक कॉन्सर्ट में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं, 'जान जान पाकिस्तान, दिल दिल पाकिस्तान', जो पाकिस्तान के मशहूर सिंगर कैफी का यह गाना है। इस वीडियो को देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर आयुष्मान खुराना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का नराजगी है कि वो एक पाकिस्तानी गाना गा रहे हैं, जो पाकिस्तान के प्रति प्यार जाहिर करता है। वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ सेकंड का ही है, जो कि अधूरा है और इसी के साथ इससे जुड़ी हुई सच्चाई भी अधूरी है। 

क्या है पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो को कुछ लोग राम मंदिर से जोड़ रहे है और कुछ का कहना है कि एक्टर पैसे के लिए कुछ भी कर सकते है  जबकि लोगो का ये दावा सच्चाई से बिल्कुल परे है पूरा मामला कुछ और ही है और इस कॉन्सर्ट का मकसद और भाव भी ट्रोलिंग में किए जा रहे दावों से बिल्कुल इतर है। 

6 साल पुराना है वीडियो

वैसे अपलोगो को बता दें, ये वीडियो हाल का नहीं है। ये वीडियो 6 साल पुराना है। दुबई में हुए एक कॉन्सर्ट में आयुष्मान खुराना ने परफॉर्म किया था। एशियाई देशों के नागरिकों के लिए ये कॉन्सर्ट रखा गया था। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने कई गाने गए। भारत के अलग-अलग राष्ट्रवादी गाने गाते भी आयुष्मान खुराना नजर आए। भारतीय जोशिले गाने गाते हुए उन्होंने वहां मौजूद पाकिस्तानी दर्शकों के लिए भी एक लाइन पाकिस्तानी गाने  गाई। अब उसी लाइन को काटकर सोशल मीडिया पर जमकर खूब वायरल किया जा रहा है और एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है । फिलहाल इस वायरल वीडियो पर आयुष्मान खुराना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

आयुष्मान खुराना ने भी दिखाई थी इस इवेंट की झलक

ये कॉन्सर्ट साल 2017 में 27 अक्टूबर को आयोजित हुआ था। इसकी झलक आयुष्मान खुराना ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 28 अक्टूबर को साझा की है
और इस इवेंट में आयुष्मान खुराना के भाई भी उनके साथ गाना गाते हुए नजर आए थे 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.